Search

February 11, 2026 12:21 pm

स्टेट हाईवे पर पलटा टेम्पो, चालक सहित तीन घायल, मासूम बच्चा सुरक्षित

दुमका–पाकुड़ स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियापानी डाउन के पास शुक्रवार को एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक समेत दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि वाहन में सवार एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पो (संख्या JH 16 K 0420) चिरुडीह से सवारियां लेकर अमड़ापाड़ा हटिया की ओर जा रहा था। जियापानी डाउन के समीप सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टेम्पो सड़क के बीचोंबीच पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उसी टेम्पो से अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को बाहर रेफर कर दिया। घायल सुनीता देवी के साथ उनका छोटा बच्चा भी था, जिसे इस हादसे में एक भी खरोंच नहीं आई। तीनों घायलों के हाथ-पैर में हल्की चोटें और अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। घायल व्यक्तियों की पहचान, बाबूलाल मरांडी (चालक) – निवासी चिरुडीह, लखीरानी देवी – निवासी सिलंगी पहाड़, सुनीता देवी – निवासी सिंदरीजोला (गोड्डा) के रूप में हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर