अमर भगत
अमड़ापाड़ा भारत के संविधान निर्माता, विश्वविद्यालय एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह के उपलक्ष में मुख्य बाजार स्थित पोखरिया मोड़ के समीप बाबा साहब की आदमकद फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर ड्रीम मेमोरियल स्कूल एवं हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं बिचार चंद शब्दों में रखा गया। इस मौके पर मुखिया गयालाल देहरी, शिक्षक किशोर दास, विजय भगत, ड्रीम मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार साहा, संतोष रजक, ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी को लोगों के सामने रखा और कहां की अपने जीवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को रास्ते पर चलना चाहिए उन्होंने समाज के गरीब दलित सहित अन्य वर्गों के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया था आज उन्हीं की याद में उनका जन्मदिन हम लोग धूमधाम से मनाई। तत्पश्चात अंबेडकर संघ के पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किया।






