Search

May 3, 2026 10:35 pm

26वें गणपति महोत्सव का आयोजन, भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने किया गणेश जी का दर्शन।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ द्वारा आयोजित 26वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ रेलवे मैदान पाकुड़ में किया गया। इस अवसर पर आकर्षक पंडाल, तोरणद्वार, और विद्युत सज्जा ने पूरे स्टेशन परिसर और सड़क को भगवा झंडे से पाट दिया गया है। गणेश चतुर्थी पर प्रातः 9:00 बजे पूजा के पुरोहित सजल चटर्जी और शुभों सहाना के द्वारा ढाकी कैलाश रविदास, कृष्णा रविदास ढाक ढोल के साथ रेलवे कल पोखर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भरकर कलश स्थापना पूजा पंडाल में की गई। पूजा में गणपति पूजा के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुष्पांजलि अर्पित की। संध्या पर बाबा गणपति के दरबार में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के जमालपुर से व्यास विजय चौधरी, शशिकला बिहारी, देवेंद्र ठाकुर, मोनी कुमार सिंह चंदन व्यास, रामनाथ साह, ठाकुर जी, शब्बीर हुसैन, महादेव व्यास और स्थानीय हनुमान मंदिर मंडली के कलाकारों ने अपने भजन कीर्तन से श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। पूजा के प्रथम दिवस सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का दर्शन किया और सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच हुआ। महाप्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने अद्भुत शांति और सुखद अनुभूति की।

img 20240907 wa0048927497633889272456

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!