Search

April 2, 2026 2:23 am

झामुमो प्रखंड कार्यालय में नवनियुक्त पंचायत पदाधिकारियों को प्रखंड अध्यक्ष ने दी बधाई और किया संबोधित।

इकबाल हुसैन

Also Read: E-paper 14-02-2026

महेशपुर झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता मे बैठक की गई. बैठक में सभी पंचायतों के पदाधिकारियों की विस्तार की गई. जहां प्रखंड अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पंचायतों के पदाधिकारियों को बधाई दी. वही प्रखंड अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पंचायतों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोग ईमानदारी के साथ पार्टी के कार्य के लिए मेहनत करें. पार्टी को नये मुकाम तक पहुंचाने का काम करें ताकि आने वाले दिनों में सिर्फ और सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा का परचम लहराता रहे. उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रत्येक पंचायतों के जनताओं की बीच रखिए. जिससे हमारे महेशपुर की जनता सरकार के सभी योजनाओं का लाभ ले सके. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, मईनुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, नीरज सहित सैकड़ो झामुमों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!