Search

March 17, 2026 7:35 am

छह माह से खराब पड़ा आंगनवाड़ी केंद्र का चापानल, बच्चों को झेलनी पड़ रही पेयजल की समस्या

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हाथकाठी हरिजन टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के चापानल बीते छह माह से खराब हालात में पड़ा हुआ है। जिसकारण नोनिहाल बच्चो की भोजन सहायिका शेफाली देवी के घर मे बन रहा है। गांव से कुछ दूरी पर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के चापानल खराब रहने से बच्चों को पेयजल की भारी समस्या झेलना पड़ रहा है। इसको लेकर सेविका जीनत खातून व सहायिका अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करते आ रहे है। वही भोजन सहायिका के घर मे बनाकर केंद्र में बच्चों को खिलाया जा रहा है। सेविका ने बताई की चापानल खराब रहने से पानी का भारी किल्लत झेलना पड़ रहा है। छोटे छोटे बच्चों को बाहर से पानी लाकर पिलाना पड़ रहा है। इस सम्बंध में बीडीओ टुडू दिलीप ने बताया कि जल्द ही जर्जर चापानल को मरम्मत करा दिया जाएगा। बहरहाल इस विषम गर्मी में पेयजल की समस्या से अन्य कई आंगनवाड़ी केंद्र भी झेल रहा है। इसका समुचित व्यवस्था करना अनिवार्य है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर