Search

February 18, 2026 11:41 pm

47वें झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी तेज, दुमका क्लब में हुई प्रमंडलीय बैठक।

इकबाल हुसैन

Also Read: E-paper 15-01-26

महेशपुर/पाकुड़: 2 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले 47वें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से दुमका क्लब में एक प्रमंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया तथा संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने की। इस दौरान जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, बाबूधन मुर्मू सहित पाकुड़ जिला एवं महेशपुर प्रखंड के बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा, जनभागीदारी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें और पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा झारखंड आंदोलन के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं। नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें झामुमो की उपलब्धियों और झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद किया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

img 20260118 wa00268088877525453954841
img 20260118 wa00272326311329985269412

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर