Search

June 3, 2025 3:33 am

कांग्रेस कमिटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत सिलमपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष कुमार सरकार, महेशपुर प्रखंड पर्यवेक्षक मोजीबुर रहमान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अब्दुल सहीन परवेज और पाकुड़िया प्रखंड पर्यवेक्षक अर्धेंदु गांगुली मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूती करने के लिए झारखंड प्रदेश प्रभारी राजू और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के निर्देशानुसार प्रखंड में नया कमिटी गठन किया गया और इसके सदस्यों को मनोनयन पत्र दिया गया। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष अर्नेस्ट हांसदा, जिला महासचिव राजकुमार भगत, प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला सचिव महबूब आलम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर