Search

February 11, 2026 6:28 am

जिले के सभी पेट्रोल पंप में हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं अभियान जारी रखने का जिला उपायुक्त ने दिया निर्देश, क्या पेट्रोल पंप संचालक करेंगे इसका पालन या निर्देश की उड़े गी धजिया?

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

img 20260128 wa00915549563517757648784

बैठक के दौरान जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्य की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु कार्य किया जा रहे हैं। उपायुक्त ने वर्तमान में घाटी में लगाई गई लाइटों के नियमित रूप से कार्य करने की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगाई गई साइन बोर्ड की संख्या में वृद्धि कर वाहनों का स्पीड कम करने हेतु कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान घाटी में ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, घाटी में हाई मास्ट लाइट लगाने, सीसीटीवी कैमरे, वाहन जांच अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, ब्लैक स्पॉट चिंहितिकरण आदि को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के दौरान अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को सम्मानित गई कि जाएगी। ताकि लोगों में जागरूकता पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं जिससे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के जीवन को बचा सके। वहीं उन्होंने हिट एंड रन से संबंधित योजना की लाभ प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/ अधिकारियों, एनएचएआई के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित रहे।

img 20260128 wa00925002398854969329553

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर