Search

March 10, 2026 8:08 pm

ई-केवाईसी महाअभियान की शुरुआत, सांसद–विधायकों व उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पाकुड़ जिले में आज ई-केवाईसी महाअभियान का आगाज़ हो गया। समाहरणालय परिसर से माननीय राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी तथा जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमुणि हेंब्रम ने संयुक्त रूप से ई-केवाईसी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 14 से 21 नवम्बर तक चलने वाला यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में पहुंचेगा तथा आमजन को ई-केवाईसी से जुड़ी आवश्यक जानकारी देगा। रथ के माध्यम से लाभुकों को प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी लाभुकों से अपील की कि वे अपने निकटतम पीडीएस दुकानों पर जाकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सतत रूप से मिलता रहे। उन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति विभाग ने प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और सुगम बनाया है। सभी बीडीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान अवधि में अधिकतम लाभुकों का ई-केवाईसी सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान जिले के प्रत्येक पात्र लाभुक को ई-केवाईसी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर