Search

May 11, 2026 12:44 am

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण मनाया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रामनवमी का त्यौहार प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को मनाया जाता है। प्रखंड के लिट्टीपाड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार की सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तजन मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर भगवान रामजी और पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।मंदिर के पुजारी गोपाल पांडे ने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव वैसे तो बेहद शुभ समय होता है लेकिन आज के इस शुभ दिन में कुछ और दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करके भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस दिन विशेष वस्तु की खरीददारी, नए घर, दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश किया जा सकता है। गृहप्रवेश और शुभ कार्यों के लिए यह विशेष संयोग लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि ¨हदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को धर्म की पुन: स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने इस संसार में श्री राम के रूप में अवतार लिया था। भगवान श्री राम का जन्म धरती पर राक्षसों के संहार के लिए हुआ था। त्रेता युग में रावण के अनाचार को खत्म करने के लिए मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के रूप में अवतरित हुए थे। रामनवमी पर्व को लेकर बाजार में भी खासा रौनक दिखी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!