पाकुड़िया। झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे उपस्थित रहे।
बैठक में प्रखंड स्तर पर पांच मोर्चों का गठन किया गया।
युवा मोर्चा – अध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष नेजाम अंसारी व एनोस मुर्मू, सचिव नेगार अंसारी, सह सचिव छोटू रविदास व संतोष राय, संगठन सचिव राजु चौबे, कार्यालय सचिव साहेब मरांडी और कोषाध्यक्ष सुनील टुडू बनाए गए।
महिला मोर्चा – अध्यक्ष सुभाषनी मुर्मू, उपाध्यक्ष एमेली बेसरा व मार्था हांसदा, सचिव सिल्वंति मुर्मू, संगठन सचिव सुमित्रा मिर्धाइन, कोषाध्यक्ष संतोसीला सोरेन, संयुक्त सचिव हेलेना बेसरा, सह सचिव श्रीफुल टुडू और कार्यालय सचिव बबिता किस्कू चुनी गईं।
अल्पसंख्यक मोर्चा – अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, उपाध्यक्ष जाहिरुद्दीन अंसारी व मंसूर हन्नान शेख, सचिव अब्दुल बनीज, सह सचिव रहीम अंसारी व रिफाइल मुर्मू, संगठन सचिव मंजूर अंसारी व असरफ आलम, कार्यालय सचिव सैफुल अंसारी और कोषाध्यक्ष रौशन अंसारी बनाए गए।
बुद्धिजीवी मोर्चा – अध्यक्ष खुदू मरांडी, उपाध्यक्ष धनेश किस्कू व हकीम मियां, सचिव बरजहां मियां, संगठन सचिव बबलू हेम्ब्रम, सह सचिव मोतीलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष भूतु मंडल और कार्यालय सचिव सुकलाल मिर्धा चुने गए।
किसान मोर्चा – अध्यक्ष योगेंद्र हांसदा, उपाध्यक्ष तरुण दत्ता व सुकोल मुर्मू, सचिव शिबलाल टुडू, सह सचिव राजेश मुर्मू, संगठन सचिव नरेश टुडू, कार्यालय सचिव सत्तार शेख और कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र दफादार बनाए गए। बैठक में पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने नवगठित मोर्चों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिला अल्पसंख्यक सचिव रुहुल अमीन, सचिव मैनुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।












