Search

June 18, 2026 9:09 pm

सड़क किनारे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के धरमपुर मुख्य सड़क, गढ़द्वारा के समीप शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है और कई दिनों से धरमपुर के आसपास भटक रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में किसी कारणवश उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!