पाकुड़। कानून-व्यवस्था संभालने वाली पाकुड़ पुलिस ने अब रक्तदान के जरिए भी इंसानियत की मिसाल पेश की है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिले में आयोजित तीन विशेष रक्तदान शिविरों में 83 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने रक्तदान किया।
18 सितंबर को 26, 24 सितंबर को 22 और 28 सितंबर को 35 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। एसपी अनुदीप सिंह ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वस्थ लोग आगे आएं और स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि एक रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।









