Search

June 18, 2026 9:14 pm

“वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, हजारों लोगों ने जताई अपनी आवाज़।

रांची/पाकुड़: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में पाकुड़ एवं साहिबगंज जिला के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत जुटाए गए सभी हस्ताक्षरों की प्रतियां आज पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो एवं कमलेश जी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में सौंपी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान संगठन की मजबूती का प्रतीक है और कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ने के संकल्प को और मजबूत करता है। विधायक निसात आलम ने कहा, जनता की आवाज़ को मंच तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान सिर्फ विरोध का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश भी है। कांग्रेस नेताओं ने भी इस अवसर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और सभी से पार्टी के संकल्प में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!