इकबाल हुसैन
महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी के पाकुड़िया में स्थित अपने आवास में शनिवार को कार्यकर्ताओं संग होली मनाया गया । इस अवसर पर झामुमो नेत्री उपासना मरांडी भी मौजूद थी । वही पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हंसदा,प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी,महेशपुर के पूर्व उपाध्यक्ष बुदल यादव , मो.अरशद,धीरेन माल समेत अन्य ने विधायक एवं उनकी पुत्री उपासना मरांडी को गुलाल लगाकर होली मनाया एवं होली की बधाई दिया । इस मौके पर महेशपुर विधायक श्री मरांडी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दिए एवं शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील भी किया । इस अवसर पर झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।







