Search

February 4, 2026 9:34 pm

विधायक ने अजमेर शरीफ जाने वाले जायरीनों की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ के जियारत के लिए जा रहे जायरीनों की बस को महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बुधवार दोपहर 1:30 बजे प्रखंड के ढेकीडूबा गांव के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस में पाकुड़िया सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 65 जायरीन सवार हैं। जायरीन पाकुड़िया से प्रस्थान कर पत्थरचपड़ी, रानीगंज, बिहार शरीफ (राजगीर), कछौछा शरीफ, बरेली शरीफ, निजामुद्दीन और लाल किला समेत अन्य धार्मिक स्थलों का जियारत करते हुए अजमेर शरीफ पहुंचेंगे।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सभी जायरीनों को शुभकामनाएं दीं और उनके सुरक्षित यात्रा की कामना की। जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचकर परिवार, समाज और राज्य की उन्नति तथा अमन-चैन के लिए दुआ करेंगे।
जायरीनों की रवानगी के दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और साम्प्रदायिक सद्भाव का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर इक़बाल अंसारी, फकीर मोहम्मद, सोहराब मियां, अनवारुल अंसारी, कुल्फत अंसारी सहित अन्य जायरीन मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर