Search

October 22, 2026 5:47 pm

आलू लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के दुमका लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क चीतलोंफॉर्म के समीप मंगलवार को एक आलू लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया जिससे चालक बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या डब्ल्यू बी 83 5450गिरिडीह से आलू लाद कर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रही थी कि चीतलोंफॉर्म के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गया और गाड़ी पलट गया। हालांकि गाड़ी पलटने से किसी भी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं लिट्टीपाड़ा पुलिस को खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!