बजरंग पंडित
Also Read: खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर उठाव और पारदर्शी वितरण के सख्त निर्देश
महेशपुर श्रीश्री 1008 बुढाबाबा महेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत व ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ की गई. कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने 108 कलश यात्रा में शामिल हुए. कलश यात्रा प्रखंड के बांसलोई नदी के ठाकुरबाड़ी नदी घाट में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ कलश में जल भर कर नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर परिसर स्थित साईं मंदिर पहुंचे. जहा जजवान राजेश कुमार अग्रवाल, किशोरी अग्रवाल ने विधिवत पुजन की. बताते चलें कि बुधवार शाम साढ़े तीन बजे से श्रीमद् भागवत कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक संजय शास्त्री महाराज (वृंदावन, मथुरा) के द्वारा आशिश वचन करेंगे. इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, साकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संदीप भगत, अनिकेत सिंह, पीयूष कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे





