बजरंग पंडित
महेशपुर बुढाबाबा शिवमंदिर परिसर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत व ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने 108 कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा प्रखंड के बांसलोई नदी के ठाकुरबाड़ी नदी घाट में पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ कलश में जल भर कर तिवाड़ीपाडा, बंगाली ग्वालपाड़ा, हटियापाडा का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर परिसर पहुँचे। बताते चलें कि सोमवार शाम तीन बजे से श्रीमद् भागवत कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक संजय शास्त्री महाराज (वृंदावन, मथुरा) के द्वारा आशिश वचन करेंगे. मौके पर अमरनाथ भगत, राजेश अग्रवाल, दिव्या भगत, दिलीप भगत, राकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, हेमंत दत्ता, दलजीत सिंह, काजल साहा, आनंद गुप्ता, देवाशीष चौधरी, अनिकेत सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।





