Search

May 10, 2026 11:43 pm

विजेता टीमो को मंदिर कमिटी ने किया पुरस्कृत।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ): रामनवमी के अवसर पर बुधवार देर शाम बजरंगबली मंदिर कमेटी द्वारा सरकारी मवेशी हाट प्रांगण में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कमिटी द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में संथाली नृत्य नागड़े एनेच , दसाई दोन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिरली, तोड़ाई , धनबाद, बिराजपुर ,तुड़कोई आदि गाँवो के टीम ने भाग लिया था।जिसमे जिरली टीम प्रथम, धनबाद को द्वितीय व बड़ा केंदुवा को तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को जबरदहा पंचायत के मुखिया राखी हांसदा, पूर्व शिक्षक मुकुल महतो ,कमिटी सदस्य श्याम सुन्दर भगत के हाथों पुरस्कृत किया गया। वही अन्य टीम को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर राजेश हेम्ब्रम, बिपिन यादव,चंदन दत्ता आदि उपस्थित थे। बताते चले कि रामनवमी को लेकर मवेशी हाट प्रांगण में मेला का भी आयोजन किया गया है। जहाँ कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन होते आ रहा है।

img 20240418 wa00222739027872780268251

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!