Search

April 8, 2026 2:42 am

आतंकी को हर हाल में देना होगा जबाब, निर्दोषों की कुर्बानी नहीं जाएगी बेकार :-दानिएल किस्कू।

राजकुमार भगत

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है, बल्कि हमारे देश की इंसानियत पर भी एक गहरा आघात है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दानिएल किस्कू ने कही।झामुमो वरिष्ठ कार्यकर्ता दानिएल किस्कू ने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनका दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस असहनीय पीड़ा में मैं पूरे दिल से उनके साथ हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द स्वस्थ हों और उनके परिजन हिम्मत जुटा सकें। उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा , ज़मीन पर ठोस कदम उठाए जाएं। आतंक को हर हाल में शिकस्त होना चाहिए। इसको जवाब देना पड़ेगा। निर्दोष लोगों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!