Search

March 24, 2026 4:39 am

अंचल अधिकारी ने बिना माइनिंग के बालू लदे ट्रेक्टर को किया जब्त।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने डांगापाड़ा -पाकुड़ पथ के मोहनपुर निकट बुधवार को बिना माइनिंग चालान के बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया । वही इसको लेकर वाहन चालक व मालिक के विरुद्ध हिरणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेशपुर से बालू लदे ट्रेक्टर संख्या जेएच 16 बी 3601 तोड़ाई की ओर जा रहा था कि अंचलाधिकारी ने जांच के लिए वाहन को रोका। इस बीच वाहन चालक मौके से भाग निकला। वाहन में लदे बालू से सम्बंधित किसी प्रकार का माइनिंग चालान नही पाया गया। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि बिना माइनिंग चालान के बालू की परिचालन होने नही दी जाएगी। इसको लेकर छापेमारी निरन्तर जारी रहेगी। बहरहाल क्षेत्र के सभी पथों में बालू की परिवहन बदस्तूर जारी है। इसमे अधिकांश बिना माइनिंग चालान के परिचालन ट्रैक्टरों से की जा रही है। इसमे शहरग्राम – डांगापाड़ा , अमड़ापाड़ा – डांगापाड़ा व बाबूपुर पथ में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में बालू लदे ट्रैक्टरों की परिचालन होती है। इस पथों में यदि यथार्त रूप से जांच की जाय तो कई वाहन कार्रवाई के चपेट में आएंगे। बिडम्बना यह है कि इसमे से ज्यादातर ट्रैक्टरों की नम्बर भी नही दिख रही है। जो बेरोकटोक वाहनों को ले जाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर