Search

May 15, 2026 9:26 pm

चौक चौराहा में चुनाव के लेकर बाजार गर्म , बढ़ी सरगर्मी।

राजकुमार भगत

हिरणपुर । पाकुड़ । 1 जून को अंतिम चरण का चुनाव होने हैं । चुनाव प्रचार थम गया है। किंतु राजमहल लोकसभा क्षेत्र का चेहरा अभी तक साफ नहीं हो रहा है। लोबिन के लोकसभा चुनाव में कूद जाने से लोग असमंजस की स्थिति में है। आखिर वोट किसे दे!? क्योंकि कोई पार्टी नहीं कह रहा है हम क्या करेंगे सब केंद्र और राज्य की उपलब्धियां गिना रहे हैं। लॉबिन हेंब्रम चुनाव जीत जाते हैं क्या करेंगे वह आम जनता को गरज गरज कर बता रहे। ऐसे में लोगों का लोबिन के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। लोग चाय की दुकान चौक चौराहा में चुस्की लेते हैं और बातचीत करते हैं झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से निष्कसित कर दिया है व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है उन्हें कैची छाप चुनाव चिन्ह मिला है।
चौक चौराहों और चाय- पान की दुकानों पर चुनावी चर्चा रफ्तार पकड़ लिया है। गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड के रानीपुर स्थित एक चाय दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। सभी चुनाव को लेकर आपस मे चर्चा कर अपनी अपनी बातें रख रहे थे। कुंदन रविदास ने कहा झामुमो की जीत निश्चित होती यदि लोबिन नहीं होते। रामजी साहा ने कहा इस बार भाजपा की जीत होगी। अलाउद्दीन शेख ने बताया इस बार झामुमो की हैट्रिक जीत होने वाली है पता नहीं लोबिन का कितना असर पड़ेगा। वहीं सुमित कुमार भगत ने बताया कि विजय हंसदा की जीत सही है। अधिकांस लोगों का मानना था कि पार्टी का सही उम्मीदवार लोबिन का चुनाव करना चाहिए था । जिसके चलते लोबिन को बागी बनना पड़ा। और इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अन्य लोगों का मानना है की लोबिन हेंब्रम का आदिवासी क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ है। कहीं ऐसा नहीं हो की दो की लड़ाई में कहीं तीसरा लोबिन निकल जाए। तब तक 4 जून तक इंतजार करना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!