Search

February 4, 2026 5:01 pm

माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी।

पाकुड़ | माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को झारखंड–पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित पुटीमारी ब्रिज घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही घाट पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के दौरान घाट पर “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगा” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के कारण पाकुड़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुथीमारी ब्रिज घाट पहुंचे। भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही ताकि स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर