Search

March 22, 2026 7:52 am

हिरणपुर में आयोजित शोभा यात्रा में उमड़ी हजारो की भीड़

अखाड़ा में दिखाया लाठी का करतब।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रामनवमी के अवसर पर बजरंगबली मंदिर कमिटी द्वारा रविवार को हिरणपुर में भव्य शोभा यात्रा व अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। सरकारी मवेशी हाट परिसर स्थित पूजा मंडप से निकाली इस शोभा यात्रा में शामिल लोग उत्साह के साथ नाच रहे थे। जहाँ जुलूस में शामिल लोग राष्ट्रीय झंडा व भगवा ध्वज लहराया जा रहा था। लोग उल्लासित होकर जय श्रीराम का गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे। वही युवाओ द्वारा मनमोहक लाठी का करतब भी दिखाया जा रहा था। काफी व्यवस्थित रूप से निकले इस शोभा यात्रा में शामिल लोगों को मौसम ने काफी साथ दिया। करीब तीन बजे के बाद मौसम सुहावना हो गया। उधर महिलाओं की उत्साह भी चरम पर थी। जो भक्तिमय गीतों की धुन पर नृत्य करने लगे। शोभा यात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकी की प्रस्तुति की गई। शोभा यात्रा के दौरान शामिल लोगों के लिए बाजार में जगह जगह शीतल पेयजल का भी व्यवस्था किया गया था। शोभा यात्रा सुभाष होते हुए रानीपुर पेट्रोल पंप तक पहुंची। इसके बाद नामोपाड़ा , पुराने एसबीआई पथ , कविगुरु मोड़ होते हुए वापस लौटी। इस जुलूस में कमिटी के अध्यक्ष पिंटू भंगत , बापी साहा , विकास रविदास , कामेश्वर दास , जितेंद्र दास आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

img 20250406 wa00165815693562658624057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर