Search

March 29, 2026 5:22 am

भगवान श्यामचंद ठाकुर की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन।

पाकुड़िया पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत हिलोरा से श्यामचंद ठाकुर की काष्ठ निर्मित प्रतिमा का भव्य आगमन गुरुवार को मोंगलाबांध कृष्णा पाल के निवास से विदा होकर पाकुड़िया गांव स्थित मनोज साहू एवं मिंटू साहू के घर पर हुआ। वहीं इससे पूर्व बुधवार देर रात को मोंगला बांध स्थित कृष्णा पाल घर में मशहूर कथा वाचिका दुमका से चलकर दीपा किशोरी वैष्णव ने अपने टीम के साथ भागवत कथा में स्थानीय ग्रामीणों को भक्ति रस में डुबोकर रखा।भागवत कथा में देर रात को मोंगला बांध के सैकड़ो निवासी मंत्र मुक्त दिखे। इसके उपरांत पाकुड़िया के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुवार की सुबह भगवान श्यामचंद ठाकुर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भक्तों द्वारा किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने कीर्तन भजन करते हुए प्रतिमा को पाकुड़िया में लाकर स्थानीय मनोज साहू एवं मिंटू साहू के निवास पर स्थापित किया। इस अवसर पर पूजा अर्चना एवं संकीर्तन अनुष्ठान का आयोजन कर आरती वंदना की गई और भक्तों के बीच महा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्यामचंद ठाकुर की एक झलक पाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर