राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीते सोमवार देरशाम पलनिया गांव में हुई मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।गांव में पूर्व की विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच समझौता हो रहा था कि 11 की संख्या में गांव के लोगो ने आकर लाठी , झुंड़नी से लैस होकर मारपीट किया। जिससे गांव के ही पावो देवी , चाँददेव घोष व प्रभु घोष गम्भीर रूप से घायल हो गया था , जिसका इलाज बंगाल में चल रहा है। उधर पुलिस ने इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के तीन आरोपी मितन घोष , राजेन घोष व संतोष गोष को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस द्वारा न्यायालय भेजने की तैयारी किया जा रहा था। उधर इस मामले के अन्य आरोपी सुगेन घोष , सुदाम घोष , जोकाड घोष , महानन्द घोष , नीचु घोष , सचिन घोष , मैना घोष व पांडु घोष अभी भी फरार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में घायल व्यक्तियों की स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई है।





