अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया में शुक्रवार को तम्बाकू राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को तम्बाकू के सेवन से स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक हानियों के बारे में जानकारी दी गई।।कार्यशाला में सशक्त नारी–स्वस्थ परिवार अभियान के तहत छात्राओं को इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। मौके पर मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, कालाजार, अनीमिया, यक्ष्मा और कुष्ठ रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत, डॉ. मंजर आलम, डीपीए समीर खा, डीईआईसी मैनेजर अजीत कुमार के साथ विद्यालय के वार्डन, शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Related Posts

अपर सचिव ने पाकुड़ में किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, कहा — सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार ही हमारी प्राथमिकता।
