Search

June 11, 2026 6:46 pm

झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में शामिल हुए पाकुड़ के नेता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले – संगठन ही हमारी ताकत

राँची। हरमू स्थित सोहराय भवन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में गांडेय विधायक व झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। पाकुड़ जिले से जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील टुडू और केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो जनता के संघर्ष से निकला हुआ संगठन है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!