Search

March 17, 2026 7:35 am

कलिकापुर स्थित शिव तल्ला पोखर से दो दिन बाद मिला बच्चे का शव,स्थानीय गोताखोरों ने की मदद।

कलिकापुर में रविवार को एक 11 वर्षीय बच्चा आक्रो दास शिव तल्ला पोखर में नहाने के दौरान डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कल ही शव की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि उन्होंने भी आज सोमवार को करीब 12 बजे से लेकर 2 बजे तक खुद पोखर में उतरे और करीब 3 घंटे तक शव की तलाश की, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। एनडीआरएफ टीम को सूचित कर दिया गया है और वे जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।लेकिन आपको बता दे कि पुलिस की लगातार कोशिश रंग लाई और करीब 4.30 बजे शाम को शव को स्थानीय गोताखोरों के द्वारा खोज लिया गया। मौके पर अवर निरीक्षक राहुल गुप्ता और सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी घटनास्थल पर मौजूद थे। इस घटना से आक्रो के परिवार और कलिकापुर के निवासी सदमे में हैं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर