Search

October 2, 2026 11:47 am

पुआल के ढेर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के बासमती गांव में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राधा गोविंद मंदिर के समीप एक घर के सामने रखे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। आग नंद किशोर शर्मा के घर के सामने रखे पुआल में लगी। आग तेजी से फैलती देख परिजन घबरा गए और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाल्टी, पानी और अन्य साधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को घर तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया।
पीड़ित नंद किशोर शर्मा ने बताया कि आग में पूरा पुआल जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!