अब्दुल अंसारी
महेशपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के हाथीमारा सबस्टेशन के पास मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकीपाड़ा निवासी परसा किस्कू, जो हाथीमारा मिशन स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है, किसी काम से पाकुड़िया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जो देवीनगर के टीटी डंगाल निवासी बाइक सवार युवक चला रहा था, से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत महेशपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल पाकुड भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।







