Search

September 27, 2026 10:59 am

विधायक ने ऊर्जा सचिव से मिल उठाई बिजली समस्या, जल्द समाधान की मांग

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओ को लेकर बुधवार को रांची में विभाग के सचिव के.श्रीनिवासन के समक्ष रखा। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्रखंडों के बिजली से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। जहां आये दिन विद्युत समस्याओ से लोग जूझ रहे है। उन्होंने सचिव को कहा कि इन समस्याओं के जल्द से जल्द स्थायी निदान की जाय। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की भारी समस्या देखी जा रही है। इसकी समाधान को लेकर धरमपुर मोड़ में निकट अति शीघ्र ही एक बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। उन्होंने विभागीय सचिव को क्षेत्र के समुचित विद्युत व्यवस्था को सुधार कराने की बात कही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!