Search

April 14, 2026 8:48 pm

डाल्टनगंज में डॉ. जे. शरण लैब के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन स्थानीय लोगों को जांच सुविधाओं में मिलेगी और सहूलियत



मेदिनीनगर: मेदिनीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक और सुविधा जुड़ गई है। डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर, जो पहले से ही डाल्टनगंज में अपनी सेवाएं दे रहा है, ने आज एक नए कलेक्शन सेंटर की शुरुआत की है।
इस कलेक्शन सेंटर का भव्य उद्घाटन सोमवार को शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों — डॉ. अजय सिंह, डॉ. निशांत शरण, डॉ. आर. के. रंजन, डॉ. विजय सिंह एवं डॉ. शिशिर सिन्हा — द्वारा फीता काटकर किया गया।
यह नया कलेक्शन सेंटर हॉस्पिटल रोड, पलामू में स्थित है, जिससे अब शहर एवं आसपास के लोगों को सैंपल देने में और अधिक सुविधा होगी।
गौरतलब है कि डॉ. जे. शरण लैब की स्थापना वर्ष 1962 में स्वर्गीय डॉ. जे. शरण द्वारा की गई थी और यह संस्थान लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय जांच सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। वर्तमान में इसके केंद्र झारखंड के विभिन्न शहरों में संचालित हैं।
इस अवसर पर डॉक्टरों ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को सुलभ, त्वरित और भरोसेमंद जांच सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए कलेक्शन सेंटर के शुरू होने से मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय की भी बचत होगी।
मरीजों की सुविधा के लिए यहां फ्री होम कलेक्शन की व्यवस्था भी उपलब्ध है तथा कई जांचों की रिपोर्ट उसी दिन प्रदान की जाएगी। खून जांच की रिपोर्ट मात्र 2 घंटे में उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था है।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

image editor output image18584162 17760727099333038433729073264614

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!