Search

February 4, 2026 3:06 pm

आंध्रप्रदेश से सकुशल बरामद हुईं अमरापाड़ा की दो नाबालिग बच्चियां, एक आरोपी गिरफ्तार।

अमरापाड़ा/पाकुड़: थाना क्षेत्र से 27 जनवरी 2026 को लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के लापता होने को लेकर अमरापाड़ा थाना कांड संख्या 03/26, दिनांक 27.01.2026 को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पाकुड़ पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश के नेल्लौर में ट्रैक की गई। लोकेशन की पुष्टि होने के बाद पाकुड़ पुलिस ने जीआरपी नेल्लौर और नेल्लौर जिला पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। वहीं, मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरामद की गई दोनों बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की अग्रतर प्रक्रिया जारी है। बच्चियां नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान और फोटो सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर