Search

May 3, 2026 7:57 pm

भारी बारिश से मिट्टी के दो घर गिरे , महिला हुई जख्मी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार शाम से हुई भारी बारिश से बरमसिया व सुंदरपुर गांव में मिट्टी से बने दो घर ढह गया। वही कई घरों को नुकसान पहुंचा है। शाम पांच से हुई मूसलधार बारिश से सुंदरपुर स्थित शोभा देवी की मिट्टी व खपरैल से बने घर रात नो बजे ढह गया। जिससे उनके हाथ व पैर में चोट आई। काफी गरीबी से जूझ रहे इस परिवार को अब कोई आश्रय नही बचा है। जो अब निकट के पुराने पंचायत भवन में रहने को मजबूर है। जिसे अभी तक कोई सरकारी लाभ तक नही मिल पाया है। स्थानीय लोगो ने बीडीओ व पंचायत सचिव को इसकी जानकारी दे दी है। पीड़ित महिला ने बताई की अभी तक हमे सरकारी लाभ न मिल पाने के कारण टूटे फूटे मिट्टी के घर मे रहते आ रहे थे , जो बारिश के कारण पूरी तरह नष्ट हो गया। उधर बरमसिया स्थित नागेंद्र साहा की मिट्टी की घर भी भारी बारिश के कारण रात करीब 10 बजे गिर गया। जिससे परिवार के लोग बाल बाल बच गया। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सप्ताह भर के राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद गिरे घर की स्थलीय जांच कर आकलन किया जाएगा। इसके बाद सहयोग राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!