Search

September 4, 2026 10:15 pm

ग्राम प्रधानों की अनुशंसा के बिना नहीं बनेंगे जाति, आवासीय व सदस्यता प्रमाण पत्र।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। प्रखंड के डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गुड़ैत, परामानिक, जोगमाझी, नाइकी, कुड़ाम नाइकी समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामीणों के जाति, आवासीय एवं पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनाते समय आवेदन फॉर्म में संबंधित ग्राम प्रधान की अनुशंसा अनिवार्य रूप से शामिल की जाए। इसके अलावा अंचलाधिकारी के दिशा-निर्देश के तहत झारखंड सरकार की पेसा नियमावली-2025 के प्रावधानों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा/पंचायत के अधीन सलाहकार समिति के चयन तथा ग्राम का बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया की जानकारी ग्राम प्रधानों को विस्तार से दी गई। बैठक में बबलू मरांडी, स्टीफन हेम्ब्रम, किस्टो मुर्मू, सुभाष किस्कू, रमेश टुडू, कमलाकांत मुर्मू, जुनास मरांडी, बीवियाना मुर्मू, किशन मुर्मू, शानिला मरांडी, महारानी हेम्ब्रम, तुरसी हांसदा और सावित्री मरांडी समेत बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!