Search

March 22, 2026 7:53 am

मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डुमरशोल के पास पाकुड़िया महेशपुर मुख्य पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर रविवार को एक मोटरसाईकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चालक एवं उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।आसपास स्थित राहगीरों ने जख्मी मोटरसाइकिल चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया पहुंचाया।जख्मी चालक की पहचान सापादाहा ग्राम निवासी मैनेजर मुर्मू पिता जोहन मुर्मू उम्र 25 साल एवं छुतार मरांडी पिता बाबूराम मरांडी उम्र 30 साल के रूप में हुई है ।जहां डॉ गंगा शंकर साह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु उसे पश्चिम बंगाल रामपुरहाट रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि मैनेजर मुर्मू को बायां आंख के नीचे चोट गंभीर चोट लगी है और बायां पैर टूट चुका है वहीं छुतुर मरांडी को दाहिना पैर में गंभीर चोट लगी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर