सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार अहले सुबह रानीपुर चेकनाका निकट बिना माइनिंग चालान के बालू लदे दो ट्रेक्टर को जब्त किया। अंचलाधिकारी ने सुबह करीब पांच बजे अमड़ापाड़ा की ओर से आ रहे दो बालू लदे ट्रेक्टर को जांच के लिए रोका। इस दौरान थाना के एसआई जगत नारायण शर्मा व पुलिसबल भी उपस्थित थे। जांच के दौरान दोनों वाहनों के चालक भाग निकला। वही बालू से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कागजात प्रस्तुत नही कर पाया। इसमे से एक ट्रैक्टर संख्या जेएच 18 एन 4393 व दूसरे का नम्बर नही पाया गया।






