गोड्डा टीम क्वार्टर फाइनल में
गोड्डा : नगर स्थित गाँधी मैदान में जेएससीए के तत्वाधान में चल रहे अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोड्डा वेन्यू में आज अंतिम मैच खेला गया। गोड्डा ने गिरिडीह को 7 विकेट से पराजित कर अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज के जीत के बाद गोड्डा टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। गिरिडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया किंतु हर्षित दुबे और राजा अंसारी की घातक गेंदबाजी के सामने 48 ओवर में सिर्फ 102 रन पर ऑल आउट गई। कुमार दीपेश ने 18 रन की पारी खेली। दोनो गेंदबाजों ने 4-4 विकेट प्राप्त किया।जवाब में गोड्डा की टीम ने सिर्फ 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। गौरव यादव ने 41 रन, हर्षित दुबे ने नाबाद 33 रन एवं आदित्य सिंह ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। लीग का अंतिम मैच कल देवघर में खेला जाएगा। कल के मैच के बाद इस ग्रुप से क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली दूसरे टीम का फैसला होगा।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्कोरर गजेंद्र कुमार के द्वारा गोड्डा के हर्षित दुबे को ट्रॉफी एवं 5000 की नकद राशि प्रदान की गई। जेएससीए के पर्यवेक्षक अजय यादव,अंपायर धर्मेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, स्कोरर गजेंद्र कुमार को संघ के अध्यक्ष एच एम बोदरा, उपाध्यक्ष अमित बोस, संयोजक संजीव कुमार कोषाध्यक्ष सनोज कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश मंडल, अवधेश, सन्नी, ऋषि, विजय, सूरज, बबलू, प्रभु, आकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं बताया गया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जायेगा।





