Search

October 11, 2026 10:58 pm

सीएसआर के तहत् कोल माइंस ने अमड़ापाड़ा संथाली में खोले कौशल विकास केन्द्र

अमर भगत

जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा संथाली टोला में बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा सीएसआर के तहत बनाए गए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, बीडीओ श्रीमान मरांडी, अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खान, डब्ल्यूबीपीडीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट रामाशीष चटर्जी, पीसीएमपीएल वाइस प्रेसीडेंट गुर्रम वेंकट नारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि बीजीआर के द्वारा सीएसआर के तहत प्रभावित एवं विस्थापित गांव के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार से जोड़ने का यह एक अच्छा पहल है। जो यहां के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। इस कौशल विकास केन्द्र में कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा, चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन के द्वारा यहां के महिलाओं को सिलाई का काम सिखाया जाएगा। कम्प्यूटर, गाड़ी एवं सिलाई सीखने के बाद इन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।

img 20240905 wa00544098554031519047501

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!