Search

October 15, 2025 8:06 pm

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत राज्य नोडल अधिकारी ने डांगापाड़ा में ग्रामीण विकास का किया औचक निरीक्षण।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “झारखंड आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत राज्य नोडल अधिकारी सुचिष्मिता सेन गुप्ता ने डांगापाड़ा स्थित आदिमजाति आदि सेवा केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के आय संवर्धन और विपणन के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। सुश्री सेन गुप्ता ने आदि साथी और आदि सहयोगी के साथ बैठक कर विलेज एक्शन प्लान और ग्राम विकास नक्शे का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने डांगापाड़ा ग्राम के तहत तैयार की गई विकास योजनाओं, सामूहिक और व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर एस्प्रिसनल ब्लॉक फेलो वंदना कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, पंचायत ग्राम प्रधान शिखर हॉसदा, पंचायत सचिव अमित कुमार, सुषमा मुर्मू, रोजगार सेवक प्रकाश साहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20251008 wa00144655572751077186573
img 20251008 wa00153782773388352164189

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर