जनता के उम्मीदों, आकांक्षाओं पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगी – अरुणा
मेरी जीत निगम क्षेत्र की जनता को समर्पित – अरुणा शंकर
पांकी / पलामू
संजय कुमार गुप्ता
मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में तमाम राजनीतिक अटकलों और कयासों को दरकिनार करते हुए भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने शानदार एवं संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर इतिहास दोहराया। इस जीत के साथ ही वे लगातार दूसरी बार मेयर की कुर्सी पर विराजमान होने जा रही हैं।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों के निर्णायक अंतर से पराजित किया।
अरुणा शंकर को कुल 24,169 मत, जबकि नम्रता त्रिपाठी को 21,047 मत प्राप्त हुए।
वहीं झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह 12,809 मतों के साथ संतोष करना पड़ा वे तीसरे स्थान पर रहीं।
मतगणना के पहले राउंड में नम्रता त्रिपाठी ने बढ़त बनाकर मुकाबले को रोचक बना दिया था, लेकिन दूसरे राउंड से ही अरुणा शंकर ने बढ़त बनाई फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंतिम राउंड तक उनकी बढ़त कायम रही और जीत सुनिश्चित हो गई।
जनता के भरोसे की जीत – अरुणा
अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुणा शंकर ने इसे
👉 जनता के विश्वास की जीत
👉 मेदिनीनगर की जनता के प्यार की जीत
👉 विकास के प्रति समर्पण की जीत बताया।
उन्होंने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“यह जीत मेरी नहीं, मेदिनीनगर की जनता की है। आपके विश्वास को मैं विकास में बदलकर दिखाऊंगी।”
उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाला कार्यकाल चुनौतियों से भरा जरूर होगा, लेकिन विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी और नगर निगम को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
जुलुस में अरुणा शंकर खुली गाड़ी पर सवार थी और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहीं थीं।गाड़ी को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया था। यह दृश्य बड़ा है मनमोहक, भव्य और उत्साह वर्द्धक था।
विजय जुलुस में कई राजनितिक हस्तियाँ थी शामिल
मेयर अरुणा शंकर के ऐतिहासिक विजय जुलुस में कई राजनितिक हस्तियाँ उनके साथ शामिल थे। जिनमें पलामू के सांसद बी डी राम, झारखण्ड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानुप्रताप शाही,भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी का नाम शामिल है।सभी नेताओं नें अरुणा शंकर को जीत की बधाई दी।
विजय जुलूस : जनसैलाब में बदली जीत की खुशी
अरुणा शंकर की जीत के बाद मेदिनीनगर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और जयघोषों के बीच निकाला गया यह विजय जुलुस उत्साह, विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक बन गया।इस अप्रत्याशीत जीत की ख़ुशी में खूब मिठाइयाँ बांटी गई।
विजय जुलूस के लिए धारदार पंक्तियाँ
सड़कों पर उमड़ा जनसागर, जीत का लिख गया नया अध्याय
विश्वास की रथ पर सवार, फिर लौटी विकास की सरकार
फूलों की बारिश, नारों की गूंज — जनता ने दिया नेतृत्व को ताज
संघर्ष से शिखर तक — मेदिनीनगर ने फिर चुना अपना विश्वास
हर गली से उठी एक ही आवाज — विकास के साथ अरुणा शंकर फिर आज
यह सिर्फ जीत नहीं, जनआशीर्वाद का जुलूस था
जनता चली साथ — नेतृत्व बना ताकत
आगे की राह
लगातार दूसरी बार मिली इस जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मेदिनीनगर की जनता ने स्थिर नेतृत्व और विकास की निरंतरता पर भरोसा जताया है।
अब सबकी नजरें आने वाले कार्यकाल पर टिकी हैं —
जहाँ अपेक्षाएं भी बड़ी हैं और चुनौतियाँ भी।
लेकिन एक बात साफ है —
मेदिनीनगर की राजनीति में अरुणा शंकर अब सिर्फ नाम नहीं, भरोसे का प्रतीक बन चुकी हैं।






Related Posts

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्पूर्णता अभियान–2.0 के तहत भव्य मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन, विकास का दिया गया संदेश।

आकांक्षा परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष मार्गदर्शन सत्र, आवासीय कोचिंग व करियर विकल्पों की दी जानकारी



