अक्षय कुमार सिंह
रांची। हिंदू जागृति मंच झारखंड प्रदेश के द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हिंदू जागृति मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य भक्तों की सुविधा एवं सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर भक्तों के लिए दूध, फूल, बेलपत्र आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई है। मंच के स्वयंसेवक सुबह 4 बजे से हैं सेवा कार्य में लगे हुए हैं। इस अवसर पर भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसकी पुरी व्यवस्था उनके माध्यम से बनाए रखी गई है।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सुजीत सिंह, निशांत यादव, चंदन सिंह राजपूत, चंदन मिश्रा, अभिजीत मिश्रा, रवि चौधरी ,शिवानी पांडे ,ऋषभ सिंह, नितिन ओझा, अमित अग्रवाल, सुनील बरनवाल ,सत्य सिंह, ओम प्रकाश शर्मा ,सोनू भारद्वाज, मयंक चौधरी, अनुभव पासवान, गौतम बर्मन, पहलाद भगत, सुषमा तिग्गा,अर्पित सिंह , अर्पित सिंह, महेंद्र प्रसाद दागी, वेद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता के माध्यम से सफल रहा।


Related Posts

कोईहारा गाँव में बिजली घर बनाने की मांग को लेकर रजरप्पा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मिले ग्रामवासी

रांची स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने लिया हिस्सा







