उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में मंगलवार को 2024-25 सत्रारंभ निमित्त पूजन एवं हवन किया गया। पुरोहित गनपुरा निवासी मिठुन कुमार चौधरी के संपूर्ण विधि विधान से पूजन एवं हवन करवाया जिसमें यजमान किशोर कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य सहित सभी आचार्य आचार्यबंधु भगिनी एवं भैया बहनों ने भाग लिया।पूजन एवं हवन कार्यक्रम के पूर्व भैया बहनों एवं आचार्य बंधु भगिनी द्वारा हनुमान चालीसा,मानस पाठ एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य ने नवीन नामांकित भैया बहनों सहित सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।





