Search

April 27, 2026 11:14 am

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)

अमरापाड़ा/नाबालिक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को एक छात्रा के साथ दो युवक ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था,छात्र के बड़ी बहन के लिखित बयान पर थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरा आरोपी तीन दिनों से फरार चल रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह दुमका पाकुड़ हाईवे मुख्य सड़क को ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। सड़क जाम घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया । ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी सहित 10 लाख मुआवजा सरकारी नौकरी एवं आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट पर सुनवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। प्रशासन की कड़ी मस्कत के बाद जाम को लगभग 3:00 बजे जाम को छुड़ाया गया।आश्वासन दिया गया की जो भी न्याय संगत होगी उसपर पहल करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ।मौके पर पुलिस निरीक्षक सहित एसआई अमर मिंज व पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!