Search

October 22, 2026 10:55 pm

मतदाता जागरूकता को लेकर “वर्चुअल रियलिटी वैन’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

राजकुमार भगत

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 01, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 01-06-2024 निर्धारित है। इस दौरान लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलें के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूक करने तथा लोगों को उनके मतदान के महत्व को समझानें को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से वर्चुअल रियलिटी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा आम चुनाव में जिस जिस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत हुआ है। वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु इस जागरूकता वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु तैयार किए गए कंटेंट का भी जायजा लिया वहीं उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी वर्चुअल रियलिटी यंत्र का प्रयोग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, एडीपीओ जयेन्द्र मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240425 wa00061971998435320500158

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!