Search

July 2, 2026 6:26 pm

टाटा डीएवी, भुइयांडीह में छात्र परिषद-2026 के लिए मतदान एवं चयन प्रक्रिया संपन्न

अक्षय कुमार

घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में सत्र 2026-27 के छात्र परिषद गठन छात्र नेतृत्व चयन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया।

img 20260701 wa00951781123056901861074

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में 30 जून और 1 जुलाई 2026 को विभिन्न पदों के लिए मतदान, मतगणना एवं चयन संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस प्रक्रिया में हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक एवं बालिका) तथा वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक एवं बालिका) पदों के लिए कक्षा VIII से XI तक के योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

img 20260701 wa00933161155690653438596

कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनमें मतदान व्यवस्था, मतगणना, फोटोग्राफी एवं प्रलेखन, मंच संचालन, परिणाम सत्यापन, मीडिया समन्वय जैसी जिम्मेदारियाँ छात्र -शिक्षकों को सौंपी गईं। संपूर्ण प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया गया। जिसका परिणाम अति शीघ्र प्रकाशित की जाएगी।

img 20260701 wa00947026261910718845423

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी विद्यार्थियों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि चयनित छात्र प्रतिनिधि विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!