प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)माननीय न्यायालय वी. के. दास, जेएम प्रथम, के जीआर केस संख्या 233/20 में वांछित अभियुक्त सामू मुर्मू, पिता मंगल मुर्मू, निवासी पतरापड़ा, थाना लिट्टीपाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के इश्तहार के तहत आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद सामू मुर्मू को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।मामले में आगे की सुनवाई न्यायालय में जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।