Search

October 23, 2026 7:31 pm

विभिन्न कांडों में फिरार वंछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

गोड्डा : लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देशानुसार गोड्डा जिलान्तर्गत विभिन्न काण्डों में फिरार वांछित अभियुक्तों, वांरटियों के गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत रविवार को विभिन्न थाना से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान नगर के महिला थाना में दर्ज मामले में मो० अनवारूल हक एवं मो० फैयाज आलम दोनों पिता मो० सिराजुद्वीन, सा० चन्धौरी, थाना सबौर, जिला भागलपुर (बिहार) को दहेज के लिए प्रताडित करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त दोनों अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। वहीं गृस्त राम उर्फ गिरीश, पे० स्व० बलदेव राय, सा० मारखन, कहार टोला, थाना मफसिल, जिला गोड्डा को उक्त कांड एकमत होकर गाली-ग्लौज, मारपीट कर सामान चोरी करने आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। मु० जियाउल अंसारी, पे० मु० जाकीर अंसारी, सा० पंचरुखी, थाना मुफ्फसिल, जिला गोड्डा को अवैध बालु परिवहन करने के आरोप में कांड अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। ज्ञानदेव राय, पे० स्व० ज्योतिष राय, सा० भगवानचक, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा को एकमत होकर हत्या करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुन्दन यादव, पे० निरंजन यादव, सा० असाड़ी माधुरी, थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा को वारंटी के विरूद्ध माननीय न्यायालय से अजमानतीय वारंट निर्गत किया गया था, जो काफी दिनों से फिरार चल रहे थे, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। वहीं लाल बिहारी यादव, पे० स्व० मुनेश्वर यादव, सा० लाठीबाड़ी, थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा को मारपीट करने करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। मो० इरफान अली, पे० मो० अलीमुद्धीन, सा० मधुकुप्पी, थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। इस प्रकार रविवार को कुल आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
वहीं बीते शनिवार को विभिन्न थाना से कुल छः अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है।
जिसमें संजय कुमार साह, पे० वासुदेव साह, सा० चपरासी टोला, वार्ड नंबर 04, थाना नगर, जिला गोड्डा को गांजा की बिक्री करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। कालेश्वर दर्वे, पे० स्व० नारियल दर्वे, एवं अमर दर्वे, पे० मंटु दर्वे, सभी सा० बाबुपुर, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा को गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करना तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें दोनों अजमानीतय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। मो० जियाउर रहमान, पे० स्व० हबीबुर रहमान एवं मो० मिनाजउद्दीन, पे० स्व० हफीजुद्दीन सभी सा० जहाजकिता, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा को मारपीट करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें दोनों अजमानीतय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। मोजाहिद अंसारी, पे० मो० जालू, सा० बागजोरी, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा को प्रताड़ना एवं मारपीट करने के आरोप में अंकित किया गया था, जिसमें उक्त अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।

img 20240415 wa00086946422820035291346

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!